सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने मंगलवार को एहसास डे केयर सेंटर की टीम को जनजागरूकता अभियानों के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, दुर्घटना रोकथाम, नशा मुक्ति और मिशन शक्ति के तहत संस्था के प्रयासों की सराहना की। संस्था रैलियों व कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक कर रही है।