कुल्लू शहर को मिलेगी आवारा पशुओं से निजात
नगर परिषद, जिला प्रशासन और पशु पालन विभाग का सफल प्रयास
Kullu Times
नगर परिषद, जिला प्रशासन और पशु पालन विभाग के संयुक्त प्रयास से अब कुल्लू शहर में लोगों को आवारा पशुओं से निजात मिल जाएगी, आज कुल्लू शहर से पहले चरण में ढालपुर मैदान से कुछ आवारा पशुओं को नंदी शाला हांडा कुंडी तहसील बद्दी सोलन हिमाचल के लिए रवाना कर दिया है, सेगा एन जी ओ द्वारा संचालित नंदी शाला में इन आवारा पशुओं को रखा जाएगा, प्रशासन एवं नगर परिषद जहाँ अब अंतराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तयारियों में जुट गई है वहीं शहर में आवारा पशुओं से आए दिन घटनाओं के मामले को देखते इन आवारा पशुओं को यहाँ से सुरक्षित सोलन नंदी शाला शिफ्ट करने का कार्य भी ज़ोरों से शुरू कर दिया गया है ताकि शहर को इन आवारा पशुओं से निजात मिल सके।
Kullu, Kullu | Sep 16, 2026