हज़ारीबाग: सामाजिक एकता और सेवा के लिए, हजारीबाग में बरनवाल (मोदी) सेवा समिति द्वारा परिवार मिलन समारोह का आयोजन
सामाजिक एकता और सेवा के उद्देश्य से बरनवाल (मोदी) सेवा समिति, हजारीबाग द्वारा रविवार 5 बजे आयोजित परिवार मिलन समारोह एक भव्य आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारीबाग सदर के विधायक प्रदीप प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।समारोह का शुभारंभ परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ हुआ।