हज़ारीबाग: उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर गायनी ओटी निर्माण का लिया जायजा
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार 3 बजे अधिष्ठापित अत्याधुनिक मॉड्यूलर गायनी ओटी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने सदर अस्पताल का दौरा किया। नए ट्रॉमा सेंटर में उपायुक्त के प्रयास से सीएसआर मद से सीसीएल द्वारा अधिष्ठापित किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।