शिवहर: मरहल्ला में डकैती की घटना के बाद तरियानी थाने में दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद रविवार दोपहर 12:30 बजे बताया कि कल तरियानी थाना क्षेत्र के मरहल्ला में दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नगद और जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिस मामले में गृह स्वामी राकेश साह के बयान पर तरियानी थाना में दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है. उन्होंने ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।