होशंगाबाद नगर: प्राचीन नर्मदा मंदिर के धर्माचार्य ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 3 दिसंबर को एकत्र होने की अपील की
नर्मदापुरम के सेठानी घाट स्थित प्राचीन नर्मदा मंदिर के धर्माचार्य पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर ने रविवार को दोपहर करीब 3 बजे नर्मदापुरम के सनातनी हिंदुओं से अपील की है की बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 3 दिसंबर के दिन सातरास्ते पर समस्त हिन्दू संगठन एकत्रित हो एवं हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार का विरोध प्रदर्शन कर एकता का परिचय दें।