डोंगरवाड़ा में भगवान जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य मंदिर का निर्माण किया गया मंदिर में भगवान जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा का रविवार को 11 बजे आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भंडारे में शामिल होने डोंगरवाड़ा पहुंचे।