होशंगाबाद नगर: पहाड़िया रोड पर पेट्रोल पंप के समीप अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका की टीम ने हटाया
रविवार को करीब 4 बजे नगरपालिका के अतिक्रमण दल के द्वारा सड़क किनारे हो रहे अवैध अधिकरण को हटाने के लिए मुहिम चलाई। इस दौरान पहाड़िया रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे हो रहे अवैध अतिक्रमण को नगरपालिका के अतिक्रमण दल ने हटाया। साथ ही नगरपालिका के अतिक्रमण दल ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा यहां अतिक्रमण किया जाता है तो जुर्माना किया जाएगा।