लालगंज: पुलिस ने तीन पुलवा चौक के पास छापा मारकर कोटा ड्रग्स के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया
लालगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को तीन पुलवा चौक के समीप छापेमारी कर कोटा ड्रग्स के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान पोझिया गांव निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 30 छोटे प्लास्टिक डिब्बों में रखा 11.71 ग्राम कोटा ड्रग्स बरामद किया है। छापेमारी के दौरान लालगंज अंचल अधिकारी स्मृति सहनी की मौ