बिहारीगंज: पुलिस ने वांछित अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला किया
मधेपुरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बिहारीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने वांछित अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला किया। पुलिस ने निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। समय पर हाजिर नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।