सूरजगढ़: ताजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 भिड़हा गांव में जल जमाव से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
सूरजगढ़ा प्रखंड के ताजपुर पंचायत वार्ड नंबर 5 भिड़हा गांव में जल जमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.रविवार पूर्वाह्न 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक यहां ग्रामीणों की शिकायत है कि महुआ बथान रोड से दिनेश महतो घर होकर प्रदीप राम घर तक रास्ता भी नहीं है.बारिश के दिनों में पानी एवं कीचड़ से होकर आवागमन करना होता है.