सरदारपुर: कपास्थल में दसई चौकी के 3 पुलिसकर्मियों से मारपीट, विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 19 लोगों पर किया प्रकरण दर्ज
दसई पुलिस चौकी पर पदस्थ 3 जवानों के साथ मारपीट की घटना हुई है। ये तीनो जवान विवाद की सूचना पर ग्राम कपास्थल पहुंचे थे। यहां तीनो के साथ मारपीट की गई जिससे तीनो जवान घायल हुए। मामले में पुलिस ने 19 नामजद व आठ से दस अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।