सरदारपुर: राजगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कदमताल किया, जगह-जगह हुआ स्वागत
विजयादशमी उत्सव के तहत राजगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन निकला। जिसमे सैकड़ो गणवेशधारी स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदमताल करते हुए निकले। जिनका जगह-जगह नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ सनचंल से पहले राजगढ़ में मेला मैदान स्थित शिव वाटिका पर स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण हुआ।