सरदारपुर: राजगढ़ में नवरात्रि के आखिरी दिन निकला माताजी का स्वांग, मंदिर में 1008 दीपों से हुई महाआरती, सुबह तक चले गरबे
क्षेत्र भर में नवरात्रि के अंतिम दिवस गरबा पांडालों में भीड़ रही। अल सुबह तक गरबों का दौर जारी रहा। वही राजगढ़ के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर नगरात्री के अंतिम दिवस श्रद्धालुओ की भीड़ रही।राजगढ़ में माताजी का परंपरागत स्वांग निकला। जिसे देखने के लिए क्षेत्र भर से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।