सरदारपुर: लेड़गाव में प्रेमिका की हत्या के मामले में बाल अपचारी प्रेमी निरुद्ध, आरोपी पिता गिरफ्तार: अमझेरा थाना पुलिस की कार्रवाई
ग्राम लेड़गाव में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर उसे आत्महत्या का रुप देने की कोशिश की गई थी, इस मामले में पुलिस टीम को सफलता मिल गई है। पुलिस ने आल अपचारी प्रेमी को निरुद्ध किया गया व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या कांड में प्रेमी के पिता ने भी उसका साथ दिया और षडयंत्र पूर्वक पूरे मामले को आत्महत्या में बदल दिया था।