गोरखपुर: विद्युत विभाग के निजीकरण नीति के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना जारी
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य अभियंता कार्यालय पर विद्युत विभाग के निजीकरण की नीति के खिलाफ कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। प्रतिदिन कर्मचारी इस नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर निजीकरण के नीति को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अपने इस फैसले पर एक बार पुनर्विचार करें।