गोरखपुर: महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी से अब तक एक लाख मरीज लाभान्वित हुए
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। 15 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ओपीडी में अब तक करीब एक लाख मरीज आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा का लाभ ले चुके हैं। विश्वविद्यालय का निर्माण फिनिशिंग स्तर पर है और जल्द ही आईपीडी सेवाएं भी शुरू होंगी।