गोरखपुर: नखास स्थिति में दुकानदार से नगर निगम की वसूली कार्रवाई के दौरान बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप
नगर निगम की कर वसूली टीम द्वारा बकाया कर वसूलने की कार्रवाई के दौरान गुरुवार को एक दुकानदार की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। मामला नखास चौराहा का है, जहां नगर निगम की टीम दुकानदारों से बकाया कर वसूली के लिए पहुंची थी। दुकानदार प्रदीप श्रीवास्तव से 10 लाख 50 हजार रुपए बकाया की वसूली के दौरान वाद विवाद हुआ और दुकानदार की तबीयत अचानक बिगड़ गई।