मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ टीटीई बनने का सपना देखने वाले एक युवक ने अपना शौक पूरा करने के लिए फर्जीवाड़े का रास्ता चुन लिया। अनिल कुमार महोबिया नाम का यह युवक काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच में असली टीटीई बनकर यात्रियों पर रौब झाड़ रहा था और अवैध वसूली कर रहा था। जो यात्री पैसे देने से इनकार करते, यह उन्हें बीच सफर में ही ट्रेन से नीचे उतारने की धमकी भी देता था।
आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर कुछ जागरूक यात्रियों ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को इसकी शिकायत की। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और घेराबंदी कर आरोपी अनिल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह रेलवे में नौकरी करना चाहता था, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वह फर्जी टीटीई बनकर ट्रेन में घूमने लगा।
#JabalpurNews #IndianRailways #RPF #FakeTTE #MadhyaPradesh #KashiExpress #CrimeNews #RailwayAlert #BreakingNews #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Nov 21, 2026