श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे आठ आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार
पूर्णिया न्यायालय के निर्देश पर रविवार को तीन बजे फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो सहित अन्य मामले के आठ आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस टीम जीआर नंबर 3884/15 के मामले में इश्तेहार चिपकाया गया।