दादरी: यातायात विभाग ने जनपद में चलाया महा अभियान, 5728 वाहन चालकों के काटे चालान यातायात नियमों के उल्लंघन पर
गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यातायात विभाग ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महा अभियान का आयोजन किया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। महा अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने जनपद के क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5728 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।