दादरी: FNG सर्विस रोड के पास पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, 110 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 110 क्वार्टर अवैध हरियाणा मार्का शराब बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सुग्रीव के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है जो बाहर के राज्यों से अवैध शराब लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।