दादरी: शहीद भगत सिंह पार्क के पास पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे अभियुक्त को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान शोएब मलिक के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।