दादरी: मदर डेयरी के पास से पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 1अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस में मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सचिन के रूप में हुई है थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है, जो बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।