कुरई: सिवनी के तेवनी गांव में लापता बुजुर्ग महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Kurai, Seoni | May 4, 2026 सिवनी के बादलपार चौकी क्षेत्र के तेवनी गांव में घर से लापता बुजुर्ग महिला बस्तरिया बाई का शव मिला है। सोमवार को बताया गया कि बुजुर्ग महिला के मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।