बखरी: बखरी पीएचसी में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया
बखरी पीएचसी में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर गोपाल मिश्रा और जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ऋषिकेश कुमार के द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमित टीकाकरण ओपीडी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा तथा आशा फैसिलिटेटर के मीटिंग आदि का उन्होंने गहन समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।