आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तैयारियों को लेकर आज आमाखेरवा ग्राउंड, मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। रिहर्सल के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री स्वप्निल वर्मा ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं परेड सलामी की संपूर्ण प्रक्रिया का अभ्यास किया। उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। जिला स्तरीय समारोह के तहत मिनट-टू-मिनट रिहर्सल आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम की सभी गतिविधियों का क्रमवार अभ्यास एवं समीक्षा की गई। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने मुख्य समारोह की बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन स्थल, अतिथि दीर्घा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#chhattisgarh #mcbdistrict