घाघरा: नाग पंचमी पर देवाकी बाबाधाम सहित शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Ghaghra, Gumla | Aug 17, 2026 नाग पंचमी के अवसर पर देवाकी बाबाधाम सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक, दूध, बेलपत्र, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा किया