तालबेहट: बार थाना क्षेत्र में 4 साल की मासूम के साथ 25 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, लोगों में आक्रोश
बार थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय युवक ने 4 साल की मासूम के साथ सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है,उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, और उक्त मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।