चाईबासा। सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष मंगलवार को 12 बजे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में शामिल लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मरीजों को समुचित इलाज, दवाइयां एवं सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।