जमुई: महादलित युवक से मारपीट का मामला गरमाया, SC-ST थाने में तीन नामजद पर दर्ज की गई प्राथमिकी
Jamui, Jamui | May 5, 2026 जमुई जिले में महादलित युवक के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हड़ियाडीह निवासी साकिंद्र के बयान पर मंगलवार शाम करीब चार बजे एससी-एसटी थाना में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था।