बहेड़ी: बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से की मुलाकात
बहेड़ी। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। ब्लॉक प्रमुख बहेड़ी अमरेंद्र सिंह गोल्डी, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी और नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता मौजूद रहे।