बड़गांव: उदयपुर में रेलवे यार्ड निर्माण पर टकराव, उमरड़ा के आदिवासी किसानों ने आजीविका की चिंता जताते हुए सांसद को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर जिले के उमरड़ा गांव में प्रस्तावित रेलवे यार्ड निर्माण को लेकर ग्रामीणों और रेलवे प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है। आदिवासी और स्थानीय निवासियों ने इस यार्ड के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए सांसद मन्नालाल रावत को ज्ञापन सौंपा और वैकल्पिक भूमि पर निर्माण की मांग रखी।