बड़गांव: ग्राम विकास अधिकारी संघ का संभागीय अधिवेशन सूरजपोल स्थित सभागार में हुआ संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा
ग्राम विकास अधिकारी संघ का संभागीय अधिवेशन सम्पन्न। सूरजपोल स्थित RCA कॉलेज सभागार में रविवार को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ का संवर्ग एवं संगठन सुदृढ़ीकरण संभागीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में संगठन की 10 वर्षीय उपलब्धियों पर चर्चा हुई और "स्वर्णिम सफरनामा" पुस्तक का उल्लेख किया गया।