जींद: जींद में 101 सोलर कनेक्शन के साथ दनौदा कलां बना मॉडल सोलर गांव
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दनौदा कलां में 101 सोलर कनेक्शन स्थापित, पात्र परिवारों को सब्सिडी और बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध। ग्राम पंचायतों को प्रति कनेक्शन 1000 रुपये का प्रोत्साहन। पूरे जिले में 3500 से अधिक कनेक्शन दिए जा चुके।