फतेेहपुर: बाराबंकी में घाघरा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ प्रभावित गांवों में DM-SP पहुंचे; राहत-बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी के हेतमापुर क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का असर बढ़ गया है। हालात का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे। डीएम-एसपी ने मौके पर स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।