बालाघाट: एनजीटी का बालाघाट नगरपालिका पर बड़ा एक्शन, 17.67 करोड़ का जुर्माना, हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत..
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने पर नगरपालिका बालाघाट के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है.. एनजीटी ने नगरपालिका पर 17.67 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है.. इस फैसले के खिलाफ नगरपालिका द्वारा हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका भी खारिज हो चुकी है, जिसके बाद अब स्थानीय प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एनजीटी ने बालाघाट कलेक्टर