घोड़ासहन: झरौखर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली व्यक्ति को किया गिरफ्तार
झरोखर थाना अंतर्गत ग्राम छितरौली नेपाल बॉर्डर के पास से वाहन चेकिंग के क्रम में एक व्यक्ति शेख कलीमुल्लाह उम्र 19वर्ष करीब पेo शेख बदरुद्दीन ग्राम बलुआ वार्ड नंo 3, गुजरा नगरपालिका थाना ग़ौर जिo रौतहट नेपाल को चोरी की बाइक reg. No BR06BP 6182 के साथ पकड़ा गया है l HHD मशीन से जांच करने पर सदर थाना कांड सo 791/21 दिo 18.02.22 दर्ज है l