बोचहां: पीयर थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट व लूटकांड के अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
पीयर थाने की पुलिस ने सोमवार सुबह आर्म्स एक्ट व लूटकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर खा अगला गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी से गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस पर 29 जून को जरंगी में अपराध की साजिश रचने के मामले में प्राथमिक दर्ज है।