बोचहां: सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में 22 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक मौके से फरार।
सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में सकरा पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना के अधार पर छापेमारी कर सुजावापुर गांव से एक झोपड़ी से पुलिस ने 22 लिटर शराब के साथ मौके से दो शराब तस्कर को धर दबोचा। शराब तस्कर की पहचान सिराजावाद गांव निवासी अमित कुमार और गन्नीपुर बेझा गांव निवासी राजन कुमार के रूप में हुई हैं।