मुगलसराय: मुगलसराय में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
मुगलसराय में आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय को नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था, जलभराव, खराब नालियों-सड़कों और छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।