बीना: कटरा वार्ड में रात को लाइट ठीक करने पहुंचे विद्युत कर्मचारी, 14 घंटे बाद लोगों ने ली राहत की सांस
Bina, Sagar | Oct 28, 2025 कटरा वार्ड में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से सोमवार सुबह से ही करीब एक दर्जन घरों की लाइट बंद थी। चूंकि ट्रांसफार्मर बदला जाना था। लेकिन ट्रांसफार्मर ले जाने वाला वाहन सागर में था। जिसकी वजह से विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर बदलने में देरी हुई और वाहन आने के बाद रात में कर्मचारी ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद घरों में लाइट मिल सकी।