मटिहानी: शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में होगा जनता दरबार, भूमि-विवाद के मामलों का होगा निपटारा
शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. जहां भूमि विवाद के मामलों का निपटारा किया जाएगा. इस संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मी की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन होता है. इस दौरान थाना क्षेत्र के कोई भी व्यक्ति अपनी जमीनी विवाद की समस्या को लेकर यहां आ सकते हैं.