मटिहानी: वार्ड-38 न्यू चाणक्य नगर सेवा धाम में राम संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह हुए शामिल
शहर के वार्ड-38 न्यू चाणक्य नगर सेवा धाम में सोमवार को राम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या में आयोजित किया गया. इसके उपलक्ष्य में जिले में भी कई धार्मिक स्थलों पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए.