मटिहानी: साफापुर में जन-सुराज का पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित, प्रशांत किशोर हुए शामिल
बुधवार को मटिहानी प्रखंड के साफापुर में जन-सुराज का पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में प्रशांत किशोर शामिल हुए. इस मौके पर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने विकास कैसे किया जा सकता है इसके बारे में बिंदुबार बताया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जितनी आबादी है सभी मिलकर जनसुरज से जुड़े और अगले 10 साल तक का योजना बना लें.