मटिहानी: मटिहानी थाना क्षेत्र के 12 चौक-चौराहों पर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस पदाधिकारी की होगी तैनाती
मटिहानी थाना क्षेत्र के 12 चौक-चौराहों पर अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी. इस बाबत मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के चौक-चौराहा पर पुलिस बल तैनाती रहेगी. साथी इस क्षेत्र में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी. कोई भी अफवाह फैलाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा.