मटिहानी: मटिहानी-2 में नव-निर्मित पैक्स गोदाम एवं ग्राम कचहरी का विधायक राजकुमार सिंह ने किया उद्घाटन
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के मटिहानी-2 पैक्स प्राथमिक कृषि शाखा सोसाईटी लिमिटेड की नवनिर्मित पैक्स गोदाम एवं नवनिर्मित ग्राम कचहरी का उद्घाटन मटिहानी विधायक सह सचेतक राजकुमार सिंह ने फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजकुमार सिंह ने पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की.