मटिहानी: मटिहानी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, विधायक राजकुमार सिंह रहे मौजूद
मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह मौजूद रहे। मटिहानी विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में भीषण ठंड हो रही है। ऐसे मौसम में गरीब, निःसहाय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसी के मद्देनजर आज मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में कंबल वितरण किया गया।