कुटुंबा: पीएम श्री मध्य विद्यालय के छात्रों ने तिरंगा रैली निकालकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
हर घर तिरंगा 2026 अभियान के तहत मंगलवार को पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा के विद्यार्थियों ने पोषक क्षेत्र में तिरंगा रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। रैली में तीन सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे वंदे मातरम, भारत माता की जय, तिरंगा झंडा अमर रहे और स्वतंत्रता दिवस अम