बरहट: चार माह से मानदेय लंबित, रसोइयों ने बरहट शिक्षा कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
Barhat, Jamui | Sep 12, 2026 विद्यालय रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने और चार माह से लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग को लेकर शनिवार को 3 बजे बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ एक्टू ने बरहट प्रखंड शिक्षा कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में रसोइयों ने भाग लिया।